ईराक़ी फ़ौज नें देश के उत्तर में दो महत्वपूर्ण तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है। अलमियादीन की रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ी फ़ौज नें अन्सारुल इस्लाम नामी आतंकवादी संगठन के सरग़ना सादिक़ अल रबीई और उसके साथी ख़लीफ़ा अबू अब्दुल्लाह अल शाफ़ई को गिरफ़्तार कर लिया। इन आतंकवादियों नें पिछले दिनों के दौरान विभिन्न बम धमाकों में दसियों ईराक़ी नागरिकों और फ़ौजियों को मार डाला था। उधर ईराक़ी पुलिस और फ़ौज नें उत्तरी शहर करकोक में संयुक्त आप्रेशन चलाकर दाएश तकफ़ीरी आतंकवादी संगठनों के आठ लोगों को गिरफ़्तार कर लिया। ईराक़ी अधिकारियों का बार बार कहना है कि उनके देश में हो रहे आतंकवाद में सऊदी अरब और क़तर का हाथ है।
19 मार्च 2014 - 20:30
समाचार कोड: 514440
ईराक़ी फ़ौज नें देश के उत्तर में दो महत्वपूर्ण तकफ़ीरी आतंकवादियों को गिरफ़्तार किया है।